कुंदन कुमार, पटना। दिल्ली में राज्यसभा पद की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश पटना पहुंच चुके हैं। उनके साथ जदयू नेता संजय झा और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी पटना पहुंचे। हालांकि सीएम नीतीश मीडिया के सामने नहीं आए और सीएम आवास के लिए रवाना हो गए।

शपथ लेने से नई सरकार नहीं बनती- विजय चौधरी

इस मौके पर संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर किए गए सवाल पर कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। वहीं, विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के सदस्यता ग्रहण के बाद बिहार में नई सरकार बनने के सवाल पर कहा कि, सदस्यता ग्रहण करने से नई सरकार नहीं बनती, सरकार इस्तीफा देने से बनती है, शपथ लेने से नहीं। इंतजार कीजिए अभी समय है। इतना कहने के बाद वह गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक रद्द

सीएम के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने से दिल्ली से लेकर बिहार तक सियासी हलचल तेज हो गई। एक तरफ जहां सदन के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को सीएम बनाने की मांग को लेकर नीतीश कुमार के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की होने वाली अहम बैठक अचानक रद्द कर दी गई। यह बैठक शाम 6 बजे बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर यह बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में चुनावी रणनीति और कैबिनेट विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

सियासी अटकलों का दौर शुरू

सम्राट चौधरी भी सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद थे। विनोद तावड़े के आवास पर होने वाली बैठक के रद्द होने पर वह भी दिल्ली से पटना लौटने का फैसला किया है। इस सियासी घटनाक्रम को देखने के बाद बिहार में फिर से खेला होने के अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है।

निशांत को सीएम बनाने की मांग

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार हालही में जदयू में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद से वह लगातार एक्टवि नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हो रहे हैं और अपनी बातों को सामने रख रहे हैं। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू के कई नेताओं ने खुलकर निशांत कुमार को बिहार का सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘कोई हाथ पकड़ता है, तो कोई खींच रहा कुर्ता’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर तेजस्वी का बड़ा बयान