Nitish Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश आज मंगलवार (24 मार्च) को ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे चरण के तहत रोहतास और कैमूर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों के लिए विकास का पिटारा खोलते हुए कई परियोजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। इसके साथ ही वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कैमूर को देंगे 209 करोड़ की सौगात

‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सीएम नीतीश कैमूर जिले को कुल 209 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। इस दौरान सीएम जिले के विकास हेतु 47 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का शिलान्यास और 162 करोड़ की 161 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री आयोजित जनसभा को संबोधित करने का भी काम करेंगे।

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात

कैमूर के अलावा सीएम नीतीश ‘समृद्धि यात्रा’ रोहतास जिले में भी पहुंचेगी। इस अवसर पर सीएम रोहतास को 480 करोड़ की विकास परियोजनाओं का सौगात देने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के सर्वांगीण विकास हेतु 321 करोड़ की 129 योजनाओं का शिलान्यास और 159 करोड़ की 179 याजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों की तरह रोहतास में भी सीएम नीतीश जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। उनके अलावा जदयू के भी कई मंत्री और स्थानीय नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

पटना में होगा समापन

समृद्धि यात्रा के पाचवें चरण में सीएम नीतीश 4 दिनों में कुल 6 जिलों का दौरा करेंगे। कल 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर में यात्रा रहेगी। वहीं, 26 मार्च को पटना में समृद्धि यात्रा का समापन होगा। खबरों के मुताबिक समृद्धि यात्रा के समापन होने पर नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद सीएम पद के चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक और मंथन का दौर शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Chaiti Chhath 2026: चैती छठ का तीसरा दिन आज, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्ध्य, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त