CM Rekha Gupta In Convocation of IGDTUW: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता 12 मार्च को इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन यानी आइजीडीटीयूडब्ल्यू (IGDTUW) के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ‘बेटी बढ़ाओ’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश अब बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के दौर से आगे बढ़ चुका है। अब समय बेटी बढ़ाओ का है, जहां महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रही छात्राएं विकसित भारत की दिशा तय करेंगी।
इस अवसर पर कुल 1181 छात्राओं को डिग्रियां दी गईं, जिनमें 31 पीएचडी, 212 मास्टर डिग्री और 938 स्नातक डिग्रियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि यह डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं बल्कि जीवन के अगले चरण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि देश अब वूमेन-लेड डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन तथा शोध के क्षेत्र में महिलाओं के लिए अनगिनत अवसर मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नई पहलें कर रही है। इसी क्रम में शुरू की गई लखपति बिटिया योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी स्नातक शिक्षा पूरी होने तक सरकार उसके खाते में चरणबद्ध आर्थिक सहायता देगी, ताकि वह आगे की पढ़ाई या रोजगार के लिए मजबूत आधार तैयार कर सके।
नेत्रा नारी नेतृत्व परियोजना का भी जिक्र
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने नेत्रा नारी नेतृत्व परियोजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत आइजीडीटीडब्ल्यू की छात्राओं ने दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को निगरानी ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रंजना झा ने बताया कि आइजीडीटीडब्ल्यू को पहले ही मूल्यांकन चक्र में नैक से ए+ ग्रेड और 3.27 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। इसके अलावा टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2025 में ग्लोबल टाप इनोवेटिव यूनिवर्सिटी श्रेणी में 52वां स्थान व क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग (दक्षिण एशिया) में 292वां स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राएं राष्ट्रीय मंचों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथान और अन्य प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय की टीमों ने कई पुरस्कार जीते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

