मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज अरुणा आसफ़ अली अस्पताल (Aruna Asaf Ali Hospital) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से भी फीडबैक लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम ने स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के हर नागरिक को ऐसा स्वास्थ्य तंत्र मिले जहां समय पर उपचार उपलब्ध हो आधुनिक सुविधाएं मिलें स्वच्छ वातावरण हो और मरीजों को सम्मान के साथ सेवा दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और अन्य सभी जरूरी इंतजामों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को समय पर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर अस्पताल सिर्फ इलाज का केंद्र न होकर सेवा, संवेदना और विश्वास का स्थान बने, जहां मरीजों को सम्मान के साथ बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी दोहराया कि इस दिशा में लगातार काम जारी रहेगा ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत हो सके।

सोमवार को आजादपुर मंडी और गुप्ता मार्केट का औचक निरीक्षण
सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएमआरसी और पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की। गुप्ता मार्केट के पास लंबे समय से रास्ते में अवरोधक और पत्थर पड़े होने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही क्यों बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भी असंतोष जताया और स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

