CM Rekha Gupta Visit Tirupati Sri Venkateswara Swamy Temple: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंची। चुनावी कार्यक्रम से समय निकालकर सीएम रेखा गुप्ता ने तिरुपति बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। श्री वेंकटेश्वर भगवान के दर्शन कर देश की समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने तिरुपति बालाजी के दर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य मौजूदगी में, आस्था ताकत और मकसद का ज़रिया बन जाती है। हर नागरिक की भलाई, खुशहाली और खुशी के लिए प्रार्थना की गई। बालाजी की कृपा हमें सेवा, धर्म और सबकी तरक्की के रास्ते पर ले जाए।

वहीं सीएम ने पद्मावती देवी के भी दर्शन किए। रेखा गुप्ता ने लिखा कि- श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में देवी श्री पद्मावती देवी के दिव्य सानिध्य में, परिवार के साथ दर्शन करके धन्य महसूस किया। यह पवित्र स्थान, आस्था और भक्ति का एक शाश्वत केंद्र है, जो अपनी दिव्य कृपा और आशीर्वाद की आभा से अनगिनत भक्तों को प्रेरित करता है। सभी की भलाई, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मिताजी राज से की मुलाकात

तिरुपति दौरे के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी Mithali Raj से मुलाकात की। Tirupati में हुई इस मुलाकात को प्रतीकात्मक रूप से महिला सशक्तिकरण के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। दोनों ने महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और देश में उनके बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन को दोहराते हुए कहा कि देश में महिलाओं की भूमिका अब केवल उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज और राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है, जो आने वाले समय में और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m