शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का विरोध करने वाले बीजेपी विधायक अनिल जैन को जमकर फटकार लगी है। अनिल जैन उज्जैन उत्तर विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं।
आंदोलन की चेतावनी दी थी
दरअसल सड़क के चौड़ीकरण के विरोध में जनता का समर्थन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। मामला सीएम सहित संगठन के नेताओं के संज्ञान में पहुंचा था।
अब सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं करेंगे
मामले सामने आने के बाद विधायक अनिल जैन को सीएम हाउस तलब किया गया। हाउस में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत प्रदेश प्रभारी के सामने जमकर फटकार लगाई गई। फटकार के बाद उन्होंने आंदोलन स्थगित कर दिया है। अब सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं करेंगे।

