रायपुर। साय सरकार सामाजिक मामलों पर गंभीरता दिखा रही है। ताजा मामला रायपुर का है, जहां सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन के विरोध के बाद सरकार ने एक्शन लिया। आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर भवन को गिराया। बता दें कि इससे पहले बालोद जिले में भी जमीन के विवादित मामले पर गंभीरता दिखाते हुए सरकार ने आदिवासी समाज की मांग पूरी की थी। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पाटेश्वर धाम में आदिवासी समाज के लोगों ने शांति तरीके से अनुष्ठान किया था।
बता दें कि हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाए जाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत भी शासन-प्रशासन से की थी, जिसके बाद सरकार के निर्देश पर नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें – राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर में चला बुलडोजर, सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च बनाने का था आरोप, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मौके पर तैनात थे भारी पुलिस बल
बता दें कि सेंट पॉल स्कूल के पास बने विवादित भवन को बुलडोजर के जरिए जमींदोज किया गया है। कार्रवाई के दौरान स्थिति न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने सेंट पॉल स्कूल के दोनों तरफ की सड़कों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। मौके पर अपर कलेक्टर, ADCP समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।
सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च बनाने का आरोप
इस पूरे मामले में हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय का कहना है सेंट पॉल स्कूल परिसर एक शैक्षणिक संस्थान है। सेंट पॉल ट्रस्ट के पास इस जमीन की लीज साल 2022 में ही खत्म हो चुकी है। लीज समाप्त होने के बावजूद स्कूल परिसर में सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण के लिए न तो ट्रस्ट के पास परमिशन थी और न ही नगर निगम को इसकी कोई जानकारी दी गई थी। हमारी शिकायत को शासन-प्रशासन ने सही पाया और सरकार के निर्देश पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

