झज्जर।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिन पर 75 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत आई है।

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप उद्यान विधववद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक बागवानी अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह केंद्र कृषि और बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महाराणा प्रताप को किया नमन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने यह साबित किया कि संसाधनों की कमी कभी भी मजबूत संकल्प को नहीं रोक सकती।

कृषि, शिक्षा और जनसुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में कृषि एवं बागवानी विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही शिक्षा, अनुसंधान और जनसुविधाओं के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं झज्जर और आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

विकास का नया अध्याय

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये केंद्र क्षेत्र को कृषि एवं बागवानी अनुसंधान का प्रमुख हब बनाने में मदद करेंगे। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मिली यह सौगात झज्जर के विकास को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।