कुंदन कुमार, पटना। ​बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव से प्रभावित राघोपुर बांध का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया।

​मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार के कार्यों की सराहना

​निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार से मुलाकात की। मंत्री शैलेन्द्र कुमार पिछले एक हफ्ते से ऑन स्पॉट डटे हुए हैं और विभागीय अधिकारियों के साथ दिन-रात बांध की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

​गंगा की धारा बदलने से बने हालात

​मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राघोपुर कजरिया बांध के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर चल रहे निर्माण और बचाव कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गंगा मैया की धारा में बदलाव आने के कारण ही इस तरह के हालात बने हैं और पानी का दबाव भी काफी ज्यादा बढ़ा है।

​सरकार चला रही है युद्धस्तर पर बचाव कार्य

​मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और आगे इस बांध को पूरी तरह से ठीक ढंग से इनपैच (सुरक्षित) किया जाएगा, ताकि बाढ़ और कटाव के खतरे को स्थायी रूप से रोका जा सके।