Bihar News: बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सीएम सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहांं उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

अस्पताल पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी

सचिव लोकेश कुमार की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सीएम सम्राट चौधरी और मंगल पांडे उन्हें देखने के लिए IGIMS अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनका हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि लोकेश कुमार सीएम आवास स्थित कार्यालय में फाइलों के निपटारे हेतु काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत IGIMS लाया गया, जहां उन्हें सीसीएम (आईसीयू) में रखा गया है।

शुगर लेवल कम होने से बिगड़ी तबीयत

उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार लोकेश कुमार का शुगर लेवल कम हो गया था, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें ICU में रखा गया है।

सीएम के पिता शकुनी चौधरी भी IGIMS में भर्ती

उधर सीएम सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी भी पटना के IGIMS में एडमिट हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही आज गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आईजीआईएमएस पहुंचे और शकुनी चौधरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। निशांत कुमार ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

एक्स पर शकुनी चौधरी संग मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए निशांत कुमार ने लिखा- आज मैंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के पिताजी शकुनि चौधरी जी से IGIMS में मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- बिहार बनेगा देश का नया IT हब, मंत्री नीतीश मिश्रा ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, निवेश पर फोकस