कुंदन कुमार, पटना। सीएम सम्राट चौधरी आज रविवार को मुंगेर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर भी पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में उन अधिकारियों को भी चेताया, जो अक्सर फाइल दबा कर बैठ जाते हैं। बता दें कि सीएम बनने के सम्राट चौधरी पहली बार अपने विधानसभा तारापुर पहुंचे हैं।
बिहार को बदलना है- सीएम सम्राट
संबोधन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, इस इलाके का मुझे काफी प्यार मिला है। पहली बार में आपका विधायक बना हूं और पहली बार में ही बिहार का मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि, मैं कई बार विधायक रहा, विधान परिषद का सदस्य भी रहा, लेकिन जहां मैंने जन्म लिया वहां पहली बार सेवा करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मुझे सीएम बनाया है, मुझे बिहार को बदलना है और बिहार को समृद्धि की ओर ले जाना है।
ब्लॉक, अंचल और थाने की मॉनीटरिंग
सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, बिहार को विकसित बनाने का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है। उसे पूरा करना है। जिस तरह दुनिया को शांति देने का काम भगवान बुद्ध ने किया था। लंबे समय तक नीतीश कुमार ने बिहार को सजाया है। सड़क बिजली, पानी पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में मैं देखता था कि ब्लॉक की स्थिति थोड़ी गड़बड़ थी। इसके बाद मैंने यह फैसला लिया है कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय ब्लॉक, अंचल और थाने की मॉनीटरिंग का काम करेगा। आपकी समस्या खत्म होगी।
हर महीने पंचायत में दो दिन कैंप
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, हर महीने पंचायत में दो दिन कैंप लगाए जाएंगे। महीने में दो दिन पंचायत में कैंप लगेगा। सीएम ने बताया कि, पूरे प्रदेश में सहयोग कार्यक्रम के तौर पर यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर कोई भी अधिकारी एक महीने से अधिक अपने पास फाइल रखेगा, तो उसपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘अपनी बहन और पत्नी का…’, पप्पू यादव द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भड़की लेशी सिंह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

