CM Shri School Scheme: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने सरकारी स्कूलों को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा को डिजिटल और हाई-टेक बनाने के लिए सीएम श्री स्कूल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 75 स्कूलों में 7000 AI स्मार्ट क्लासरूम, 175 ICT लैब, 100 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी और लैंग्वेज लैब्स बनाए जाएंगे।

सरोजिनी नगर के एक स्कूल से ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ की औपचारिक शुरुआत की गई। ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से जुड़े इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे।

सरकार का कहना है कि अब पढ़ाई सिर्फ ब्लैकबोर्ड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स की मदद से बच्चों को एडवांस तरीके से पढ़ाया जाएगा। 31 मार्च 2026 तक सभी स्मार्ट क्लासेज पूरी तरह से शुरू किए जाने का लक्ष्य है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बजट को लेकर सवाल जरूर उठे, लेकिन सरकार ने काम के जरिए जवाब देने का फैसला किया। उनका कहना है कि अगर इसे कम बजट कहा जा रहा है, तो ये ऐसा बजट है जो बेहतर नतीजे और ज्यादा काम देने वाला साबित होगा।

175 नए ICT लैब और 100 से ज्यादा डिजिटल लाइब्रेरी

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 175 नए ICT लैब बनाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 7,000 कंप्यूटर लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा डिजिटल लाइब्रेरी और 175 से ज्यादा लैंग्वेज लैब्स भी बनाई जा रही हैं। इससे छात्रों को ऑडियो-वीडियो और प्रैक्टिकल माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा>

यमुना पार और बाहरी इलाकों तक पहुंच

सरकार का दावा है कि अब डिजिटल शिक्षा सिर्फ चुनिंदा स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगी। रोहिणी, यमुना पार और बाहरी इलाकों के सरकारी स्कूलों में भी एडवांस टेक्नोलॉजी से पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इसका लक्ष्य सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाना है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m