चंडीगढ़। कनाडा के ओंटारियो में एक पंजाबी व्यक्ति के सड़कों पर वांटेड के पोस्टर लगे हैं। अब सवाल यह है कि इस व्यक्ति ने ऐसा क्या कर दिया है कि उसके पोस्ट सड़कों पर लगाने पड़े। यह व्यक्ति लोगों से बड़ी रकम ठग कर अब अंडरग्राउंड हो गया है जिसकी तलाश लगातार पुलिस कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है।
जानकारी मिली है पुलिस ने उसके जगह-जगह पर वांटेड के पोस्टर लगाए हैं और लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी कहीं भी नजर आए तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। जानकारी के मुताबिक ओंटारियो किचनर में 34 साल के हरशरण आहलूवालिया ने करीब 3 लोगों का वीज़ा लगाने का वादा किया था। इसके लिए उसने 5-5 हजार कनाडियन डॉलर लिए थे। जैसे ही उसे रकम मिली तो वह अचानक से कहीं गायब हो गया। वीजा के लिए पैसा देने वाले कई बार उसके दफ्तर गए लेकिन वह नहीं मिला तो लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने वांटेड लिस्ट में डाला
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी यही कारण हैं कि पुलिस ने उसे वांटेड की लिस्ट में डाल दिया। वांटेड लिस्ट में डालने के बाद उसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया। जिसके बाद लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की बात कही।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

