Suvendu Adhikari On Regime Change: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने देश में बांग्लादेश की तर्ज पर ‘रिजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) की मांग या कोशिशों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने ने कहा कि भारत में बांग्लादेश जैसे हालात कभी पैदा नहीं हो सकते. रिजीम चेंज की मांग पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता कि कुछ लोग अचानक राष्ट्रपति भवन या संसद में घुस जाएं.उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश में सरकार बदलने का एकमात्र सही और संवैधानिक तरीका सिर्फ लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया ही है.
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कोई बांग्लादेश नहीं है जहां अचानक कुछ लोग उठेंगे और राष्ट्रपति भवन या संसद में जबरन घुस जाएंगे या उसकी घेराबंदी कर देंगे और सरकार बदल जाएगी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी की उस अपील का सपोर्ट किया है, जिसमें उन्होंने देश के हित में सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने के लिए कहा था.
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी तत्व देश के भीतर ऐसी अलोकतांत्रिक या हिंसक अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, तो देश के 80 प्रतिशत लोग इसका विरोध करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा है, वह देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ही कहा है.CM शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और कुछ राजनीतिक विरोधी ताकतें भारत में ‘बांग्लादेश जैसी हिंसक अशांति’ पैदा करने और अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं.
इसी दौरान शुभेंदु अधिकारी ने देश की आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में हो रही प्रगति की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि पहले भारत दूसरे देशों से हथियार और रक्षा उपकरण खरीदता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. आज भारत 50 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण बेच रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

