CM Vijay Astrologer Pandit Rickey Radhan Vettrivel Removed From OSD Post: तमिलनाडु सीएम विजय ने अपने ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को ओएसडी के पद से हटा दिया है। सीएम विजय ने मंगलवार को पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को मुख्यमंत्री ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्त किया था। वहीं नियुक्ति के 24 घंटे के अंदर ही अपने ज्योतिषी को पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को OSD के पद से हटा दिया है। तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास होने के चंद घंटे के अंदर तमिलनाडु सीएम ने यह फैसला लिया है। सरकार के प्रधान सचिव ने एक पत्र में कहा है कि पंडित रिकी राधा की OSD के पद पर नियुक्ति को रद्द किया जाता है।
दरअसल अपने निजी ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को मुख्यमंत्री ऑफिस में ओएसडी बनाए जाने के बाद से सीएम विजय अपने ही सहयोगियों के निशाने पर आ गए थे। सहयोगी पार्टियों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की काफी आलोचना की थी। साथ ही मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर CM विजय के अपने ज्योतिषी को OSD नियुक्त करने के फैसले को चुनौती दी गई थी। अब फ्लोर टेस्ट पास होने के बाद ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को OSD के पद से हटा दिया है।

इस फैसले का सबसे पहले विरोध VCK नेता थोल. तिरुमावलवन ने किया था। इसके बाद DMDK नेता प्रेमलता और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने भी सरकार पर निशाना साधा था। विपक्षी नेताओं ने कहा था कि सरकारी पदों पर नियुक्ति योग्यता और नियमों के आधार पर होनी चाहिए, न कि निजी पसंद के आधार पर। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई और सरकार की आलोचना होने लगी थी।
फ्लोर टेस्ट के दौरान भी उठा मामला
सीएम विजय के निजी ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को मुख्यमंत्री ऑफिस में ओएसडी बनाने का मामला फ्लोर टेस्ट के दौरान भी उठा था। फ्लोर टेस्ट से पहले तमिलनाडु सरकार के मंत्री निर्मल कुमार ने कहा था कि पंडित रिकी राधा हमारी पार्टी के प्रवक्ता रहे हैं। लिहाजा हमने उनकी नियुक्ति की है। उनका ज्योतिषी होना उनके व्यक्तिगत जीवन की बात है। किसी भी व्यक्ति को OSD बनाया जा सकता है। लेफ्ट पार्टियों, CPIM और CPI ने भी इस अपॉइंटमेंट पर VCK जैसी ही प्रतिक्रिया दी। स्टेट सेक्रेटरी पी शनमुगम ने कहा कि साइंटिफिक सोच और समझदारी भरी सोच को बढ़ावा देना सरकार की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च पर किसी ज्योतिषी को सरकारी पद पर अपॉइंट करने से सिर्फ़ अंधविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरका
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

