CM Vijay Big Decision On Liquor Shops: तमिलनाडु के सीएम बनने के दिन से ही विजय का नायक अवतार जारी है। सीएम विजय ताबड़तोड़ फैसले ले रहें हैं, जो उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था। अब एक और बड़ा फैसला लेते हुए सीएम विजय ने मंदिर-मस्जिद, स्कूल और बस स्टैंड के पास खुले शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। विजय सरकार ने 717 शराब दुकानों को 15 दिन के भीतर बंद करने का आदेश जारी किया है। तमिलनाडु को हर साल शराब से करीब 40 हजार करोड़ का रेवन्यू होता है।
बता दें कि तमिलनाडु सरकार के अनुसार, राज्य में फिलहाल TASMAC की कुल 4,765 शराब की दुकानें हैं। तमिलनाडु की विजय सरकार ने 717 शराब दुकानों को बंद करने के लिए चुना गया है। इनमें से 276 दुकानें पूजा स्थलों के पास, 186 शिक्षण संस्थानों के पास और 255 बस स्टैंड के पास स्थित है।
शराब की दुकानों को बंद करने का यह कदम विजय का पद संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर किया गया पहला बड़ा नीतिगत फैसला है। नई सरकार इस फैसले को एक अहम सामाजिक सुधार उपाय के तौर पर पेश कर रही है। इसका मकसद संवेदनशील सार्वजनिक जगहों पर शराब की दुकानों को लेकर उठ रही चिंताओं को दूर करना है।
स्टालिन सरकार ने 500 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था
साल 2023 में एमके स्टालिन की सरकार ने शराब से मौतों के बाद करीब 500 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। स्टालिन सरकार ने जिन दुकानों को बंद किया था, उनमें धार्मिक स्थलों और स्कूल-कॉलेजों के पास स्थित दुकानें थीं। इसके अलावा जिन लोगों को ऐतराज था कि उनके इलाके से दुकानें हटाई जाएं। उन्हें भी हटाने का फैसला लिया गया था। सिर्फ चेन्नई से 61 दुकानों को बंद करने का फैसला किया गया था। इसके अलावा कांचीपुरम में 31 और मदुरै में 21 दुकानें बंद की गई थी।
48 घंटे में विजय के बड़े फैसले
विजय थलापति ने राहुल गांधी की मौजूदगी में 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सीएम बनते ही उन्होंने सबसे पहले राज्य में 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को बस में फ्री सफर जैसे कई बड़े ऐलान किए थे। इसके अलावा उन्होंने स्टालिन सरकार के वित्तीय जांच के लिए व्हाइट पेपर भी जारी कर दिया था। अब तमिलनाडु सीएम ने 700 से अधिक शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

