टांडा उड़मुड़: दसूहा के गांव घोगरा में आज मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. हालात को देखते हुए किसान नेता दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान को नजरबंद किए जाने की खबर सामने आई है. पुलिस टीम आज सुबह करीब 6 बजे रसूलपुर गांव में चौहान के घर पहुंची और उन्हें नजरबंद कर दिया. इसके साथ ही अन्य सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है.
हालांकि पुलिस के इस निर्णय से पुलिस में नाराजगी देखने को मिल रही है. जंगवीर सिंह चौहान ने सरकार और पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और कहा कि किसान संगठनों द्वारा किसानों के गन्ने के बकाए और किसानों की मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री से मिलने का प्रोग्राम बनाया गया था. अब उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसभा प्रोग्राम में हिस्सा लेने आ रहे थे, लेकिन सरकार की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है.
यह कैसी जनसभा है जहां लोगों की आवाज और किसानों से जुड़े मुद्दे नहीं सुने जा सकते. इसी तरह, पुलिस ने जल सप्लाई सैनिटेशन यूनियन के नेता सुखविंदर सिंह खराल और अन्य शिक्षक नेताओं को भी टांडा पुलिस स्टेशन ले जाकर निगरानी में रखा है.

जनता को संदेश
आपको बता दें मुख्यमंत्री यहां जनता को संबोधित करेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है. आपको बता दें मान सरकार आने वाले मौसम को लेकर भी बारिश में होने वाली दिक्कतों लोगों को ना हो इसके लिए भी अभी से ही प्रयास किया जाने लगा है. बीते दिनों मुख्यमंत्री ने नहर तालाब और नदी की सफाई के लिए विशेष मशीनों का भी ऑर्डर देने के निर्देश की है, जिससे सफाई अच्छी तरह हो सके वही बाढ़ जैसी स्थिति आने पर किसानों को राहत और आम जनता को राहत देने के लिए भी विशेष कार्य योजना अभी से बनाई जा रही है.
- पटना में 14 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री के आवास का घेराव
- व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव की डिग्री पर उठे सवाल, ट्रंप ने “वकील” बताया था, बार एग्जाम पास करने का कोई सबूत नहीं मिला
- दर्दनाक हादसा: खेत में जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, चपेट में आकर गई युवक की जान, मचा हड़कंप
- IPO Today : आज खुले 4 IPO, Jetwerk समेत कंपनियों में निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट
- Koderma News: प्रसव के दौरान 21 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप
