लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ का जो संकल्प है, उसकी आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन. सद्गुरु रविदास जी ने कर्म से सेवा, समरसता और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है. आज ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ का जो संकल्प है, उसकी आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है. आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर समरस और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 01 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
बता दें कि संत रविदास जी (14वीं-15वीं सदी) भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे, जिनका जन्म वाराणसी के पास हुआ और जो मोची का काम करते थे. उन्होंने जाति-पाति का खंडन कर सामाजिक समानता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया, और उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं, जिससे वे रविदासिया पंथ के संस्थापक और समाज सुधारक के रूप में पूजे जाते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


