संगरूर। पंजाब पुलिस को और भी सशक्त बनाने के लिए कई पहल की जा रही है। इसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी स्थित लड्डा कोठी में आयोजित एक समारोह के दौरान पंजाब पुलिस को 508 क्विक रिस्पांस वाहन दिए। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर राज्य की तरक्की में पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहता है, क्योंकि जिस राज्य की पुलिस चौकस, चुस्त-दुरुस्त व तकनीकी तौर पर मजबूत है। लोगो को मिलेगी मदद धुनिक क्विक रिस्पांस वाहनों के शामिल होने से 112 हेल्पलाइन पर मिलने वाली सूचना का निपटारा पहले से कहीं अधिक तेजी से किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि अब 112 नंबर डायल करने पर पुलिस 6 से 7 मिनट के भीतर पीड़ित तक पहुंच सकेगी, जबकि पहले यह समय 12 से 13 मिनट तक लग जाता था। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
327 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब पुलिस के वाहन हुए अपडेट
समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने लगभग 327 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब पुलिस के वाहन बेड़े को अपग्रेड किया है। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
- हाथी के बाद अब मादा तेंदुए की मौत; जंगलों की कटाई से बिगड़ता संतुलन और इंसानी बस्तियों में बढ़ती दस्तक से फैली दहशत
- पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराने पहुंचा प्रशासन, परिवार की गैरमौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई; दिवाली से पहले उठे सवाल
- Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सिर्फ 2 दिनों में तोड़े इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 221 करोड़ रुपये
- अंधेरे में आओ, रोशनी में जाओ: ओडिशा में ‘बड़बड़ुआ डाका’ और दिवाली की अनोखी परंपरा
- Diljit Dosanjh Indore Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन की सख्ती, 4 गानों पर रोक, 5 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी एंट्री

