गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 2.47 करोड़ की लागत से नवनिर्मित कल्याण मण्डपम् (कन्वेंशन सेंटर) का लोकार्पण किया। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से कराया गया है। जिससे आस-पास के लोगों को मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए कम पैसे में मैरिज हाउस जैसी सुविधा मिल जाएगी।
कल्याण मंडपम महत्वपूर्ण सुविधा से युक्त
बता दें कि स्थानीय लोगों के सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए यह कल्याण मंडपम महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। कल्याण मंडपम में 300 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों (विवाह, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक उत्सव आदि) का आयोजन किया जा सकता है।इस अवसर पर CM ने राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के अंतर्गत EWS/LIG श्रेणी के आवंटियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।
READ MORE: ‘किताब’ बनी काल: मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों के खून से लाल हुई सड़क, मंजर देख चीख पड़े लोग
जनपद का पांचवां कल्याण मंडपम
यह गोरखपुर जनपद में पांचवां कल्याण मंडपम है।जिसके माध्यम से निम्न आय वर्ग और मध्यम वर्ग को काफी राहत मिल सकेगी। यहां एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, तथा महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


