देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 655.45 करोड़ की 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देवरिया-कसया फोरलेन पूर्वांचल को नई रफ्तार देगा और आगे इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

भाजपा सरकार ने माफिया राज खत्म किया

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश से माफिया राज खत्म किया और कानून व्यवस्था मजबूत की। किसानों, युवाओं और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री बोले कि अब यूपी की पहचान विकास, सुरक्षा और संस्कृति से हो रही है। उन्होंने देवरिया मेडिकल कॉलेज और नए जिला अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

READ MORE: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

सीएम योगी ने कहा कि नौजवानों को रोजगार, अन्नदाता किसानों को योजनाओं का समुचित लाभ एवं मातृशक्ति के स्वावलंबन व सशक्तीकरण के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन्हीं जनकल्याणकारी प्रयासों को गति प्रदान करने हेतु आज पूज्य देवरहा बाबा की पावन तपोभूमि जनपद देवरिया में ₹655 करोड़ से अधिक लागत की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।