नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को बड़ी सौगात देते हुए 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश में टूटी हुई सड़कें, नदारद बिजली, अराजकतापूर्ण वातावरण थी लेकिन 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी के लिए, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।
पहले पहचान का संकट था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आज आपको परिवर्तन देखने को मिल रहा होगा। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश में टूटी हुई सड़कें, नदारद बिजली, अराजकतापूर्ण वातावरण, प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्था थी और नागरिकों के सामने पहचान का एक संकट खड़ा हुआ था, 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश वर्ल्ड क्लास रोड कनेक्टिविटी के लिए, एयर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।
READ MORE: ‘मैं डर की वजह से सच नहीं बोल सकता…’, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बृजभूषण का बड़ा बयान, कहा- मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग…
वायु प्रदूषण की एक गंभीर समस्या
सीएम योगी ने बताया कि आज से कुल 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। 10 किलोमीटर के लिए महज 20 रुपये रखा गया है। वहीं, अधिकतम किराया 50 रुपये है। इससे जेवर एयरपोर्ट जाने वालों को लाभ मिलेगा। बसों से विशेष तौर पर जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। पर्यावरण के अनुकूल परिवहन समय की मांग है। आज के समय में वायु प्रदूषण की एक गंभीर समस्या है। इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण नहीं होगा।
READ MORE: ‘मैं डर की वजह से सच नहीं बोल सकता…’, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बृजभूषण का बड़ा बयान, कहा- मैं विवाद में फंस जाऊंगा, क्योंकि वे लोग…
पुष्पक विमान का किया जिक्र
सीएम योगी ने आगे कहा कि कभी भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों को इसके बाद कभी वायु सेवा हासिल नहीं हो पाई। हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित थी और आजादी के बाद भी लगातार अयोध्या अपमानित रही। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राम नगरी का मान बढ़ाया और कई विकास कार्य किए। आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एयरपोर्ट संचालित हो रहा है।

