पीलीभीत। जिले के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण देश का विभाजन हुआ। यदि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व अडिग रहता, तो भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता और लाखों लोगों को अपनी पैतृक भूमि छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन के बाद भारत आए शरणार्थियों की अपेक्षाओं का कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी कभी सुध नहीं ली। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की हमराज़ समाजवादी पार्टी को पिछड़ों, दलितों और वंचितों की चिंता नहीं थी। वे केवल तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त रहे।

READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा- इतनी जल्दबाजी क्या है?

पिछड़ों, दलितों और वंचितों की अनदेखी की

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्हें जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर घेरा। साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों, दलितों और वंचितों की अनदेखी की।