लखनऊ। सीएम योगी आदित्य़नाथ नेलखनऊ के कुकरैल रेंज से “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे प्रदेश में मात्र एक दिन में 5 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर एक अभूतपूर्व संकल्प को पूर्ण किया गया है। साथ ही कुकरैल रेंज में महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना की गई। CM योगी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

5 करोड़ से अधिक पौधरोपण का संकल्प पूर्ण

सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक दिन में 5 करोड़ से अधिक पौधरोपण का संकल्प पूर्ण हुआ। पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी। हर एक नागरिक का दायित्व बनता है कि मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे।

READ MORE: ‘पहले माफिया विकास का पैसा खा जाते थे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- अब वो मिट्टी में मिल गए

सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई

इस महाभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी नागरिकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्थानीय संगठनों एवं सरकारी संस्थानों का हार्दिक अभिनंदन। आइए, हम सभी प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!