लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है। पहले लोग एक परिवार के बारे में सोचते थे। 2017 से पहले निवेशक घबराते थे। आंगनबाड़ी,आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ेगा। अब जर्मनी,जापान और सिंगापुर से निवेश आ रहा है।
प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
सीएम योगी ने अपन संबोधन में कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिला रहा है। 1500 करोड़ की राशि खातों में ट्रांसफर। होली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर। होली का पर्व समता का प्रतीक हैं। प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं है। पहली बार महिलाओं और गरीबों को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारी सरकार ने तय किया कि दीपावली और होली के पहले हर परिवार में एक-एक भरा हुआ सिलेंडर फ्री में उपलब्ध करवाएंगे।
READ MORE: KGMU धर्मांतरण मामला: डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ 800 पेज की चार्जशीट दाखिल
सबके मानदेय क्रमिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश के अंदर केवल चार जातियां हैं। गरीब, किसान, महिला और युवा… सभी पंथ, संप्रदाय, मत-मजहब इसके अंदर आ जाते हैं। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंदर महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी हो या आशा वर्कर, इन सबके मानदेय को हम क्रमिक रूप से आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


