पौड़ी गढ़वाल. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे अपने पैतृक गांव पंचूर जा सकते हैं. जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. पंचूर में सीएम क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी जनता इंटर कॉलेज, चमकोटखाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. ये वही स्कूल है जहां सीएम योगी ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी. इसलिए यह दौरा भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में VVIP दर्शन बंद : Mahashivratri 2026 पर लगातार 45 घंटे खुले रहेंगे कपाट, वीआईपी के लिए नहीं होगा कोई प्रोटोकॉल

सीएम योगी के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किया गया है. योगी के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है. अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में सीएम योगी का कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं.