लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे. इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा. इसका आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में किया जा रहा है.
सीएम योगी ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि ‘विकसित कृषि-विकसित भारत 2047 के लिए कृषि कायाकल्प’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ होगा. कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और नवाचार से जुड़े मनीषियों का यह महासंगम खेती को नई सोच, नई तकनीक और नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा. यह आयोजन प्रदेश की कृषि शक्ति को आधुनिकता से जोड़ते हुए किसान समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा.
इसे भी पढ़ें : बेमौसम बारिश ने किसानों का छीना चैन: योगी बोले- संबल के रूप में खड़ी है सरकार, अफसरों को अन्नदाताओं से लगातार संपर्क में रहने का दिया निर्देश
समारोह में उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के अंतर्गत चयनित 15 वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त कई तकनीकी सत्र भी होंगे, जिसमें अनेक कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

