MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में महंगाई का एक और झटका लगा है। शक्कर के बाद अब सीएनजी गैस के दाम में इजाफा हुआ है। CNG की कीमत में 1:50 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 6 महीनों में CNG के दाम 10 रुपये तक बढ़े है। CNG की कीमत 97.50 किलो पहुंच गई है।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन वे। रविवार को सीएम, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात संभव है। कल शनिवार को ईटी वर्ल्ड लीडर्स फॉर्म की बैठक में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात हुई थी।
कांवड़ यात्रा के चलते तीन दिन रूट डायवर्ट
भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल आने जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का प्रवेश तीन दिन तक प्रतिबंधित रहेगा। 23, 24 और 25 अगस्त तक रूट को डायवर्ट किया गया है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्ट किया गया है।
भोपाल से इंदौर (और वापसी): भोपाल से इंदौर जाने वाले सभी भारी वाहनों को वाया ब्यावरा भेजा जाएगा। आवश्यकता होने पर चार पहिया वाहन को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इंदौर से भोपाल आने वाले वाहन भी इसी लंबे मार्ग (भोपाल-ब्यावरा-इंदौर) का उपयोग करेंगे। रूट डायवर्जन 23 अगस्त की सुबह लगभग 9 बजे से 25 अगस्त की रात्रि लगभग 8 बजे तक लागू रहेगा। भोपाल इंदौर आने जाने में करीब 2 घंटे ज्यादा लगेंगे। आपको बता दें कि प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
TET के विरोध में राजधानी में प्रदर्शन
राजधानी भोपाल में TET के विरोध में प्रदर्शन होगा। बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद करने के खिलाफ नीलम पार्क में प्रदर्शन होगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से जेन अल्फा, Gen-Z छात्रों समेत शिक्षक-अभिभावक शामिल होंगे। राज्य स्तरीय कन्वेंशन स्कूल बचाओ आंदोलन को और तेज करने के उद्देश्य से आंदोलन किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

