कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में प्रदर्शन करेगी. पुणे, लखनऊ, अमृतसर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का अगला विरोध-प्रदर्शन बेंगलुरु में रविवार, 14 जून को होने जा रहा है. इस प्रदर्शन में अभिनेता से राजनेता बने प्रकाश राज रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में शामिल होंगे. यह विरोध प्रदर्शन कई परीक्षा अनियमितताओं के आरोपों के बीच हो रहा है, जिनमें हाल ही में कई NEET उम्मीदवारों की आत्महत्याएं, प्रश्न पत्र लीक होना और शिक्षा प्रणाली का पतन बताया जाना शामिल है.
हालांकि प्रदर्शन से पहले कॉकरोच पार्टी के एक प्रवक्ता की टिप्पणी पर विवाद हो गया है। कई लोगों ने उनके इरादे और सामान्य ज्ञान की समझ पर सवाल उठाए हैं.
पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ CJP का आंदोलन तेज हो गया है. पिछले 9 दिनों में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश के 4 शहरों में विरोध जता चुके हैं. जिसका स्पष्ट उदाहरण है कि पुणे, लखनऊ, अमृतसर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का अगला विरोध-प्रदर्शन बेंगलुरु में रविवार, 14 जून को होने जाना.
CJP ने गुरुवार को देशव्यापी विरोध अभियान शुरू किया और बेंगलुरु में प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा की. इस आंदोलन के माध्यम से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है जिसका कारण है अब तक कथित परीक्षा अनियमितताओं और बार-बार पेपर लीक होने के कारण समस्या उत्पन्न होना.
इसकी शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ, 13 जून को अमृतसर गए. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई.
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि बेंगलुरु में प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए संगठन को अभी स्थानीय प्रशासन से आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है, लेकिन उन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
CJP का कहना है कि वह शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की मांग पूरी होने तक अपना देशव्यापी अभियान जारी रखेगा. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने अपने तमिल दोस्तों से इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया. अपने X अकाउंट से साझा किए गए एक वीडियो में दास तमिल भाषा में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

