चंडीगढ़। पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भयानक ठंडी के बीच अब बारिश को लेकर चेतावनी जाहिर की है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिजली चमकने, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, रूपनगर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के अरसा बनते है।
आपको बता दे कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। बठिंडा में विजिबिलिटी पूरी तरह शून्य पर पहुंच गई, जबकि अमृतसर और लुधियाना में 50-50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार ठंड का पीक पीरियड अब गुजर चुका है और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ चुका है, जिसके कारण 22 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 24 और 26 जनवरी को कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी, जबकि 27 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।
- ‘बैक फुट’ पर सऊदी अरब! हूतियों के साथ युद्ध विराम के लिए 1 अरब डॉलर कि की पेशकश, ईरान हुआ गदगद
- कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्तः जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
- Haryana Morning News : सरकारी यूरिया के गोदाम पर छापा, 900 कट्टे बरामद, डेंगू के 774 से ज्यादा मामले,5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह, भारी बारिश का अलर्ट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- BJP के खिलाफ कांग्रेस करेगी आज प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
- CG Breaking News : ‘सुशील विला’ पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

