पंजाब में ठंड को देखते हुए शीतकालीन छुट्टी बढ़ा दी गई थी। इसे 7 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया था लेकिन अब छुट्टी खत्म होने के साथ लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। मौसम को देखते हुए अब भी बच्चों को स्कूल भेजना परिजनों के किए चुनौती है। ऐसे में अलग स्कूल खुलता है तो इसके समय में बदलाव करने की अपील की जाने लगी है।
लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब के राज्य वित्त सचिव और जिला लुधियाना के प्रधान धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने राज्य में बढ़ रही शीतलहर और कोहरे के कारण स्कूल के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने हरजोत सिंह बैंस को इसके बारे में अपील भी की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक का कर दिया जाए।

उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के पास ठंड से बचने के पूरे इंतजाम नहीं हुई। यूनियन नेताओं की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से भी इस संबंध में कोई भी फैसला लेने के लिए कहा है।
- बंगाल के सिलेबस में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शामिल, सिंगूर आंदोलन और कन्याश्री योजना के अध्याय हटेंगे ; ‘अब्बा-अम्मा’ जैसे शब्दों पर भी चलेगी कैंची
- बाढ़ पीड़ितों तक हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी मदद, CM सम्राट ने राहत पैकेजिंग सेंटर का किया निरीक्षण
- आम आदमी की जेब पर असर या कारोबारियों को राहत? जानें काशी में क्यों जुट रहे देशभर के कर विशेषज्ञ
- उज्जैन में पेड गरबा: आयोजन के खिलाफ हिंदूवादी संगठन ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर फाड़े पोस्टर-बैनर
- Bihar Top News Today: राजद नेता का निधन, जदयू में भूचाल, चलती ट्रेन में लूट, गहराया बाढ़ का संकट

