पंजाब में ठंड को देखते हुए शीतकालीन छुट्टी बढ़ा दी गई थी। इसे 7 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया था लेकिन अब छुट्टी खत्म होने के साथ लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। मौसम को देखते हुए अब भी बच्चों को स्कूल भेजना परिजनों के किए चुनौती है। ऐसे में अलग स्कूल खुलता है तो इसके समय में बदलाव करने की अपील की जाने लगी है।
लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब के राज्य वित्त सचिव और जिला लुधियाना के प्रधान धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने राज्य में बढ़ रही शीतलहर और कोहरे के कारण स्कूल के समय में बदलाव की मांग की है। उन्होंने हरजोत सिंह बैंस को इसके बारे में अपील भी की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक का कर दिया जाए।

उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के पास ठंड से बचने के पूरे इंतजाम नहीं हुई। यूनियन नेताओं की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से भी इस संबंध में कोई भी फैसला लेने के लिए कहा है।
- GRMC के डीन पर हमले को लेकर OBC महासभा का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री को टारगेट किए जाने आशंका; की ये मांग
- ओवैसी को रावण और आजम पर भरोसा: रामपुर में अखिलेश के इन दो बयानों से गरमाई राजनीति, जानें मामला
- कैथल में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग; जानें किसने मारी बाजी
- बिहार में चुनाव से पहले पुलिस विभाग में अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
- कल इंदौर में MP सेमीकंडक्टर समिट-2026: सीएम डॉ मोहन यादव रखेंगे सेमीकंडक्टर हब का रोडमैप, 50 कंपनियों से होगी वन-टू-वन डील

