पंजाब में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम साफ होने के बाद अब ठंडी का अहसास अधिक हो रहा है। आने वाले दिनों में कड़के की ठंडी बढ़ने वाली है इसके साथ ही कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है।
जानकारी के अनुसार वेस्ट हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसके कारण अब आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगर स्नोफॉल होता है तो मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के 7 जिलों अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में धुंध का अलर्ट जारी
अमृतसर में आज धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर में आज हल्की धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना में आज हल्की धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला में आज हल्की धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- होर्मुज में भारतीय जहाजों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 16 कंटेनर को है नौसेना के ‘ग्रीन सिग्नल’ का इंतजार ; सुरक्षा का दिया गया हवाला
- ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-रायपुर के अलावा पश्चिम बंगाल से दबोचे गए…
- इंदौर टैक्सी ड्राइवर सुसाइड केस: अब थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पर पहले ही गिर चुकी गाज
- दुखद: छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिया था वीरता का परिचय
- CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, अब तक 10 लोगों की मौत

