पंजाब में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम साफ होने के बाद अब ठंडी का अहसास अधिक हो रहा है। आने वाले दिनों में कड़के की ठंडी बढ़ने वाली है इसके साथ ही कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है।
जानकारी के अनुसार वेस्ट हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसके कारण अब आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगर स्नोफॉल होता है तो मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के 7 जिलों अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में धुंध का अलर्ट जारी
अमृतसर में आज धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर में आज हल्की धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना में आज हल्की धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला में आज हल्की धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- नालंदा में प्रसव के बाद महिला की मौत, भड़के परिजनों ने क्लीनिक में की जमकर तोड़फोड़
- महादेव बुक पर DGGI का बड़ा शिकंजा: 1.45 लाख करोड़ का कारोबार जांच के घेरे में, 40,603 करोड़ से अधिक GST की मांग, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल समेत दर्जनों को नोटिस
- झारखंड में CBI का बड़ा एक्शन: 48,400 रुपये रिश्वत लेते CISF के 3 अफसर गिरफ्तार, रांची-धनबाद में 5 ठिकानों पर छापेमारी
- UP बोर्ड के छात्र जरा ध्यान दें! 9 से 12 तक के छात्रों को अपार आईडी जरूरी, वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी से सुरक्षित होगा भविष्य
- कभी बंगाली डॉक्टर का था हेल्पर, फिर खुद करने लगा मरीजों का इलाज ; गुजरात में 10वीं पास ‘डॉक्टर’ का भंडाफोड़


