पंजाब में मौसम बदलने के साथ दिन व रात के तापमान में गिरावट आने लग गई है। रविवार को बठिंडा में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे कम रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। जबकि फरीदकोट में रात का तापमान 13 डिग्री व फिरोजपुर में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अमृतसर में 15 डिग्री व लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला व होशियारपुर में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट में तापमान 30 डिग्री, चंडीगढ़ व अमृतसर में 29 डिग्री दर्ज किया गया।
उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर से पंजाब में मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव पांच नवंबर तक रहेगा। इसके चलते पंजाब के कुछ जिलों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हो सकती है। छह नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा।

पंजाब में पिछले दो सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। लेकिन चार नवंबर से पंजाब में मौसम बदलेगा। पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर व अमृतसर कपूरथला में वर्षा की संभावना है। इन जिलों में दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि दूसरे जिलों में मौसम साफ रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह के बाद से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

