चंडीगढ़। पंजाब में लगातार ठंडी बढ़ती ही जा रही है। कई जिलों में तो न्यूनतम तापमान बहुत कम हो चुका है। इन सभी के बीच में कोहरा भी लगातार जारी है। विजिबिलिटी भी लगातार कम होती जा रही है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि घर से निकलने के पहले बेहद सावधानी बरते। लगातार कोहरा बढ़ाने के कारण लोगों को यातायात में भी परेशानी हो रही है। इन सभी के बीच में मौसम विभाग में एक बार फिर से कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बेहद घना कोहरा के आसार नजर आ रहे हैं। यहां के लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट,लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, मोगा, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा छाया रह सकता है।

नया साल में हो सकती है बारिश
बारिश को भी लेकर अलर्ट जारी हुआ है। घने कोहरे के बीच कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी देखी जा रही है। 30 और 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 1 जनवरी को पठानकोट,जालंधर, पटियाला, गुरदासपुर, रूपनगर, लुधियाना और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

