उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने आज गुरुवार (12 मार्च) को अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न कॉलेजों में धरने पर बैठे हुए हैं। जिले के आरडीएस कॉलेज, एलएस कॉलेज, एमपीएस साइंस कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, एमडीडीएम कॉलेज, एलएनटी कॉलेज, रामेश्वर सिंह कॉलेज सहित दर्जनों कॉलेज में कर्मचारी धरना दे रहे हैं। धरना प्रदर्शन में शिक्षकेत्तर कर्मचारी और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
धरने पर बैठे बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि, 1986 से बिहार के सभी विश्वविद्यालय में बहाली नहीं हुई है और अनुकंपा पर कुछ बहाली हुई है और रिक्त पदों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दो तरह के मानदेय दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारियों को अधिक मानदेय हैं और विश्वविद्यालय में ही अन्य कर्मचारियों को उससे कम मानदेय है और यही स्थिति सभी कॉलेजों में है। काफी कम मानदेय पर लोगों को काम करना पड़ रहा है। हम लोगों का मांग है की सभी कर्मचारियों को चाहे वह तृतीय वर्ग हो या चतुर्थ वर्ग हो विश्वविद्यालय में जो मानदेय दिया जा रहा है। वही मानदेय सभी कालेजों में दिया जाए।
राजीव कुमार ने बताया कि, इसके अलावे काफी अर्से से प्रोन्नति रुका हुआ है। कर्मचारियों को प्रोन्नति दें सभी कॉलेज में अकाउंटेंट और बड़ा बाबू का पद खाली है, उसे प्रोन्नति देकर भरा जाए। उन्होंने मांग किया की, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को तृतीय वर्ग में पदोन्नति दिया जाए एवं नियमित बहाली जल्द की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर विभिन्न कॉलेजों में धरना दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि, अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होगा।
ये भी पढ़ें- खनन विभाग ने बढ़ाई बिहार सरकार की कमाई: विभाग के 100 दिन पूरे होने पर विजय कुमार सिन्हा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

