हेमंत शर्मा, इंदौर। College Girl Raped: मध्य प्रदेश के इंदौर में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार रात हॉस्टल लौटने के दौरान उसके साथ रेप किया गया। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।
हॉस्टल जाने के दौरान दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, छात्रा कॉलेज से करीब 10 मिनट की दूर स्थित अपने हॉस्टल जा रही थी। पिगडंबर क्षेत्र में एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद छात्रा अपने हॉस्टल पहुंची और अपनी मित्र को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डीसीपी ललित सिंह सिकरवार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जिससे आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

