राहुल शर्मा, भिंड। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 719 पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखड़ी गांव के पास नेपाल से पुणे जा रही एक स्लीपर बस और एलपीजी सिलेंडरों से भरे कैंटर वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन (36) से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
आमने-सामने हुई टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस नेपाल से सवारियों को लेकर पुणे (महाराष्ट्र) की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। आज सुबह जब बस NH 719 पर बिरखड़ी गांव के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे सिलेंडरों से लदे कैंटर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
07 अगस्त महाकाल भस्म आरती: चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
राहत और बचाव कार्य
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए तत्काल गोहद अस्पताल भिजवाया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


