मोहाली। पंजाबी फिल्मों के कॉमेडियन किंग जसविंदर भल्ला का मोहाली में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, सभी ने नम आंखों से भल्ला को विदा किया। उनके बेटे पुखराज ने जब मुखाग्नि दी तो वहां पर माहौल काफी ज्यादा गमगीन हो गया।

इस दौरान वहां पर मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई। गिप्पी ग्रेवाल और बीनू ढिल्लों के आंखों से भी आंसू झलक पड़े और अपने साथी कलाकार को अंतिम विदाई दी।
कई हस्तियां पहुंची श्रद्धांजलि देने
जसविंदर भल्ला के पार्थिव शरीर को सजी बस में घर से श्मशान घाट लेकर जाया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी लोग इक्ट्ठा हुए। फिल्मी जगत से गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा और हास्य कलाकार बी.एन. शर्मा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं, राजनीतिक दलों के नेता भी भल्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
- पटना में 20 थानेदारों का तबादला, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
- Bihar Morning News : जेडीयू कार्यालय में जन सुनवाई, लोजपा और राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- विश्व के एकमात्र ‘सौभाग्येश्वर महादेव’ में लगी महिलाओं की कतार: निर्जला रख हरतालिका तीज पर मांगी अखंड सुहाग की दुआ!
- उज्जैन में सिद्धिविनायक का भव्य दरबार: गणेश चतुर्थी पर लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, 12 दिन बंटेगा प्रसाद!
- गोल बाजार में गणपति के दरबार पहुंचे CM साय, 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में हुए शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण मुकुट पहनाया



