फाजिल्का. बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार राजपाल यादव शुक्रवार को पंजाब के फाजिल्का जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने सरहदी इलाकों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। राजपाल यादव ने कहा कि खुशी बांटने से बढ़ती है और दुख बांटने से कम होता है, इसी उद्देश्य से वे फाजिल्का के लोगों के बीच आए हैं।
उन्होंने बताया कि फाजिल्का के सीमावर्ती क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। लगभग 4,600 पशु मारे गए हैं और फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। यादव ने कहा कि जब पंजाब में यह आपदा आई, तब पूरे देश के लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि एक तरफ ये लोग दुखों का पहाड़ झेल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनकी आतिथ्य भावना देखकर गर्व महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों ने न केवल उनका स्वागत किया, बल्कि चाय और पानी भी पेश किया, जो भारत और पंजाब के लोगों की उदारता को दर्शाता है।

यादव ने अपनी इस यात्रा का मकसद बाढ़ प्रभावित लोगों का दुख बांटना और उनकी स्थिति को करीब से समझना बताया। उन्होंने कहा कि वे पूरे देश की ओर से पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर
- नशीली दवाओं की तस्करी का मामला: हाईकोर्ट ने आरोपी की दूसरी जमानत याचिका की खारिज, कोर्ट ने कहा- संदिग्ध लेनदेन अपराध में दर्शाता है संलिप्तता

