चंडीगढ़: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटी प्रीति पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है।
प्रीति पंवार ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से एकतरफा शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। तीसरे राउंड में उनके शानदार काउंटर अटैक और सटीक पंचों ने विरोधी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
फाइनल में भी प्रीति ने आक्रामक अंदाज और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को मात दी और कॉमनवेल्थ खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रीति पंवार को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रीति की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

सेमीफाइनल जीतने के बाद प्रीति ने मुक्केबाजों के लिए सबसे कठिन मानी जाने वाली वेट कटिंग प्रक्रिया का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, “यह हमारी ट्रेनिंग का हिस्सा है। यह थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि हम ठीक से खाना भी नहीं खा पाते। लेकिन यही एहसास हमें प्रेरित करता है कि हम फाइनल से सिर्फ एक कदम दूर हैं।” उसी जज्बे और मेहनत ने अब उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडलिस्ट बना दिया।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

