चंडीगढ़। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के गीतों, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच खिलाड़ियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। पूरे एयरपोर्ट परिसर में ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और पदक विजेता खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय एथलीटों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी। भारत के खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और संघर्ष का परिचय दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा।
हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी: गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और बेहतर कोचिंग उपलब्ध करा रही है। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार और खेल नीति के तहत सरकारी नौकरी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं, ताकि वे भविष्य में भी देश के लिए पदक जीतते रहें।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर वैश्विक खेल मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई और देशवासियों को गौरवान्वित किया।
- ये अंधा प्रेम है! सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला, चीखती, पुकारती, तड़पती सड़क पर दौड़ती रही प्रेमिका
- अवैध गोदाम में खाद ही खाद, बड़ी मात्रा में यूरिया उर्वरक देख अधिकारी के उड़े होश, गोदाम सील
- राजस्थान निकाय चुनाव पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- गड़बड़ी से हराए गए BSP उम्मीदवार
- महंगाई ने जोरदार झटका दियाः आलू–प्याज से लेकर तेल-बिजली तक महंगा, लगातार 8वें महीने खुदरा महंगाई दर बढ़ी, थोक महंगाई दर भी 10% पहुंची
- CG News : गांव के नजदीक भालू के छोड़े जाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा



