पंजाब में 10 से 15 अक्टूबर तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देना शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की है कि 10 से 15 अक्टूबर तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दिवाली से पहले ही लोगों को मुआवजा देने की शुरुआत कर देगी।
इसके साथ ही उन्होंने घग्गर नदी के किनारे रहने वाले लोगों की मेहनत की भी बहुत सराहना की, जिन्होंने बांध को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और घग्गर को ओवरफ़्लो नहीं होने दिया।
बिजली बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज संगरूर के हल्का लहीरागागा के लोगों को कई बड़े तोहफे दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके अलावा इलाके में नए तहसील परिसर का उद्घाटन भी किया गया, जिसकी लागत 16 करोड़ रुपये है।

10 रुपये में ढेर सारी रोटियां
इसके साथ ही एक फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए ‘सौरव कॉम्प्लेक्स’ कम्युनिटी हॉल को भी जनता के लिए समर्पित किया गया, जिसमें लोग विवाह-शादियों और अन्य कार्यक्रम करवा सकते हैं। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी में कम्युनिटी रसोई की भी शुरुआत की, जिसमें लोग केवल 10 रुपये में ढेर सारी रोटियां खा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की 101 लड़कियों के सामूहिक विवाह समारोह में भी हिस्सा लिया।
- पुलिस विभाग में फेरबदल, इन 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, SP ने जारी किया आदेश
- CJP ने वापस लिया 5 सितंबर का विरोध मार्च, सुप्रीम कोर्ट में किया ऐलान
- स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति को लेकर जनदर्शन में पहुंचे छात्र, समाधान नहीं मिलने पर किया चक्काजाम
- दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को मिलेगा मुफ्त सोलर प्लांट
- India vs Afghanistan T20 Series 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को फिर मिला मौका, संजू सैमसन की हुई वापसी



