बीडी शर्मा, दमोह। जिले के हटा थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। पोस्ट सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना से आहत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हटा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक पोस्ट के नीचे कथित ‘शादाब’ नामक आईडी ने कमेंट करते हुए मुस्लिमों द्वारा ईद पर गाय खाने का कमेंट किया गया। इससे नाराज लोगों ने रोष जताते हुए थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को  आहत करते हुए संघर्ष की स्थिति निर्मित की जा रही है जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है और गठित सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m