रायपुर। NSUI छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. पीड़ित का आरोप है कि नीरज पांडेय ने अलग-अलग काम दिलाने का भरोसा देकर उससे कई बार रकम ली गई, लेकिन काम पूरे नहीं किए गए. हालांकि, नीरज पांडेय ने पीड़ित के आरोपों को गलत बताया है.

यह भी पढ़ें : सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा! ग्रामीण और स्कूली बच्चे मिलकर कच्चे मकान को बना रहे स्कूल भवन…

जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजू सोनकर ने पुरानी बस्ती थाने के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और रायपुर पुिलस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से में शिकायत की है.

पीड़ित राजू सोनकर ने अपनी शिकायत में नीरज पांडेय के साथ उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय के नाम भी शामिल किए हैं. उसका दावा है कि उसे अपनी पत्नी के लिए मंत्रालय में नौकरी दिलाने और रेत खदान का काम दिलाने का भी भरोसा दिया गया था.

इसके अलावा सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप दिलाने की बात कहकर भी रकम लिए जाने का आरोप है. पीड़ित ने अलग-अलग भुगतान और बैंक ट्रांजेक्शन का भी जिक्र किया है. उसका कहना है कि रकम देने के बाद काम नहीं होने पर उसने पैसे वापस मांगे, लेकिन उसे रकम नहीं मिली.

सुरक्षा को लेकर सता रहा डर

पीड़ित राजू सोनकर ने अपने आवेदन में कहा है कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर है. पीड़ित ने कहा कि अगर उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए नीरज पांडेय, उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय जिम्मेदार होंगे.

पढ़िए पूरा आवेदन –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m