शब्बीर अहमद, भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनावों में खर्च का ब्यौरा समय पर जमा न करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 28 उम्मीदवारों को 2 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए थे कि चुनाव परिणाम घोषित होने के30 दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों को अपना खर्च का ब्यौरा आयोग को जमा करना अनिवार्य है। लेकिन इन 28 उम्मीदवारों ने इस दिशा-निर्देश की अनदेखी की, जिसके चलते अब उन्हें अगले नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।
प्रभावित क्षेत्र और उम्मीदवार:
नगर पालिका परिषद विदिशा (3 उम्मीदवार)
- रोहित मोहन सिंह
- धीरज सोनी
- राहुल रत्नाकर
नगर पालिका कानपुर (6 उम्मीदवार)
- अमित पाल
- राम राज
- सीमा बहिन
- कोमल प्रसाद अहिरवार
- चंद्र प्रकाश
- संजीव कुमार
नगर परिषद लटेरी (4 उम्मीदवार)
- नारन सहरिया
- सरोज बाई
- नीतू सक्सेना
- गीता अहिरवार
नगर पालिका कुरवाई (15 उम्मीदवार)
- रोशन जहां
- कमलबाई
- बनवारी बागड़ी
- नीतू अहिरवार
- सरोज राकेश सप्रे
- इदरीश खां
- फेमिदा बी
- मंजू
इसके अलावा अन्य और उम्मीदवार शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग के इस कड़े फैसले से उम्मीदवारों में सख्ती का संदेश गया है। आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बेहद जरूरी है।

