फिरोजपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के कुछ नेता सिसोदिया के खिलाफ। कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा के दिशा-निर्देश पर हलका इंचार्ज अमरदीप सिंह आशू बंगड़ की अगुवाई में सौंपा गया।

गैर कानूनी भाषा का किया प्रयोग
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीते दिनों मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान भड़काऊ और गैर-कानूनी भाषण दिया। उस भाषण में उन्होंने कथित तौर पर कहा कि 2027 के चुनावों में आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, प्रश्न-उत्तर, लड़ाई-झगड़ा जो भी करना पड़े करेंगे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह के बयान से कार्यकर्ताओं को हिंसा और चुनावी धांधली के लिए उकसाया जा रहा है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
