शिवम मिश्रा, रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के टिकट काटने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा बड़े नेताओं को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकने का काम कर रही है, इसे यूज एंड थ्रो कहा जाता है। यही भाजपा की कार्यशैली है। नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ फ़ायर ब्रांड नेता पूर्व गृहमंत्री को किस तरह अपमानित कर रहे है। ये साफ-साफ नजर आ रहा है। भाजपा अब सीनियर नेताओं को किनारे करने की राजनीति कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंजाब दौरे से रायपुर लौटे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पंजाब दौरे को लेकर कहा, कांग्रेस की नई टीम घोषित हुई है। नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से कुछ बातें होती है। बहुत से साथी सोचते हैं पार्टी के लिए हमारी भी भागेदारी होनी चाहिए, चूंकि 2027 का चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस में कोई भी कंप्रोमाइज्ड होगा वो नहीं चलेगा, हमारे भारत के प्रधानमंत्री ही खुद कंप्रोमाइज़्ड हैं।

narayana

कवर्धा का वीडियो सरकार की हकीकत को बता रहा

कवर्धा के वायरल वीडियो पर भूपेश बघेल ने कहा, कवर्धा का वीडियो सरकार की हकीकत को बता रहा है, क्योंकि सरकार को काम करने आता ही नहीं है। सरकार के मुखिया मंच से फरियादी को नजरअंदाज करते दिख रहे हैं। ऐसा करना बेहद गलत है। डॉ. रमन सिंह के कवर्धा के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा, इसका मतलब भाजपा अब कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं देने वाली है। इस वीडियो के माध्यम से रमन सिंह ख़ुद के लिए भी कह रहे हैं कि उनकी भी जो सीएम बनने की इच्छा थी वो भी निराशा में जा चुकी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H