शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली टैरिफ बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- सरकार की रीति नीति स्पष्ट नहीं है। कैसे आर्थिक तरक्की करें। सरकार गरीबों पर आम आदमी पर दोहरा प्रहार कर रही है। बिजली विभाग ऐसा विभाग हो गया जो सिर्फ लूटने जानता है। गांव में ट्रांसफॉमर, बिजली कटौती की समस्या और ऊपर से सरचार्ज बढ़ा दिया गया। ये महंगाई बढ़ा रहे हैं। कभी स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान करते हैं, कभी मनमानी बिजली दर से। लाइन लॉस का कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।आम आदमी की जेब में डाका डाल रहे हैं।
रत्नों की जननी पन्ना में तंत्र-मंत्र: श्मशान के मटके से छिड़काव और महिलाओं को घसीटने जैसे टोटके,
देर रात ही क्यों जारी होते ट्रांसफर आदेश
ट्रांसफर और प्रमोशन को लेकर पूर्व विधायक ने कहा- जिस तरीके से मध्यप्रदेश में 2 सालों से ट्रांसफर हो रहे हैं, इनकी बाढ़ आ गई है। ट्रांसफर के क्या कारण है, क्या सारे अधिकारी असक्षम है या मामला कुछ और चल रहा है, जो बार-बार बदल रहे हैं। बार-बार तबादला करेंगे तो अफसरों का मनोबल टूटेगा। कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो रही है। क्या करना चाहते हैं, सरकार स्पष्ट करें। देर रात में आखिर ट्रांसफर के आदेश क्यों जारी होते हैं।
धर्म के नाम पर राजनीति बंद करे बीजेपी
गौमांस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा- दिनदहाड़े अपराध को रोक नहीं पा रहे है। PHQ के सामने से गौमांस का ट्रक निकल जाता है। आलोक शर्मा को नहीं दिखाई देता, यह काम प्रशासन का है। भोपाल सांसद का काम नहीं। सब सांप्रदायिक चश्मा लगाते हैं। आलोक शर्मा और बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति कब तक करेंगे।

